Tuesday, February 28, 2012

आंखें

इन आंखों की गहराई में,
डूबा दिल दीवाना है.
मस्ती को छलकाती आंखें,
मय से भरा पैमाना हैं.

ये आंखें केवल आंख नहीं हैं ,
ये तो मन का दर्पण हैं .
दिल में उमड़ी भावनाओं का,
करती हर पल वर्णन हैं.

ये आंखे जगमग दीपशिखा सी ,
जीवन में ज्योति भरती हैं.
भटके मन को राह दिखाती,
पथ आलोकित करती हैं.

इन आंखों में डूब के प्यारे,
कौन भला निकलना चाहे.
ये आंखे तो वो आंखे हैं ,
जिनमें हर कोई बसना चाहे.
प्रदीप बहुगुणा 'दर्पण'

Wednesday, February 22, 2012

'प्रेम'पर कुछ दोहे

प्रेम तो है परमात्मा, पावन अमर विचार.
इसको तुम समझो नहीं , महज देह व्यापार.

प्रेम गली कंटक भरी, रखो संभलकर पांव.
जीवन भर भरते नहीं, मिलते ऐसे घाव.

'दर्पण' हमसे लीजिए, बड़े काम की सीख.
दे दो, पर मांगो नहीं, कभी प्यार की भीख.

मन से मन का हो मिलन, तो ही सच्चा प्यार.
मन के बिना जो तन मिले, बड़ा अधम व्यवहार .
... दर्पण

Tuesday, December 27, 2011

उसकी ख़बर रखते हैं..

जमाने में हम भी कुछ, अपना असर रखते हैं . नजर पहचान लें सबकी, हम वो नजर रखते हैं. जिसे एक बार अपनाया, भूले से भी हमने तो, वो रक्खे या न रक्खे, हम उसकी ख़बर रखते हैं.

Friday, December 16, 2011

तेरी ही निशानी है.....

एहसासों की बस्ती में , इशारे तो बेमानी हैं . जो बातें कह नहीं पाया , वही तुमको बतानी हैं. समझना मत इसे केवल, मेरी कोई नई कविता, ये दिल का दर्द है मेरे, ये तेरी ही निशानी है. ..... दर्पण

Monday, December 12, 2011

आंखें

इन आंखों की गहराई में, डूबा दिल दीवाना है. मस्ती को छलकाती आंखें, मय से भरा पैमाना हैं. ये आंखें केवल आंख नहीं हैं , ये तो मन का दर्पण हैं . दिल में उमड़ी भावनाओं का, करती हर पल वर्णन हैं. ये आंखे जगमग दीपशिखा सी , जीवन में ज्योति भरती हैं. भटके मन को राह दिखाती, पथ आलोकित करती हैं. इन आंखों में डूब के प्यारे, कौन भला निकलना चाहे. ये आंखे तो वो आंखे हैं , जिनमें हर कोई बसना चाहे. प्रदीप बहुगुणा 'दर्पण'

Monday, December 5, 2011

तुझे कितना सताया है,

तुझे कितना सताया है, तुझे कितना रुलाया है. मेरी सबसे बड़ी गलती कि दिल तेरा दुखाया है. ये आंसू तेरी आंखों के बने मेरे लहू से हैं, तू अब तक जितना रोया है, लहू मेरा बहाया है.. दर्पण

Wednesday, November 2, 2011

मेरी जीवनसंगिनी

उसकी हर एक सांस में, बस मेरे लिये दुआ है.
तन-मन-धन-जीवन जिसका, अर्पण मुझे हुआ है.
जीवन के हर कठिन मोड़ पर देती मुझे सहारा है उसको वो प्यारा लगता है,जो कुछ मुझको प्यारा है.
ऐसी जीवनसंगिनी मेरी, जिसका प्यार अमर है.
उसे समर्पित जीवन मेरा, सब उस पर न्योछावर है.

मेरी एक छींक पर जिसको, भारी चिंता हो जाती है.
घर समय पर न लौटूं तो, वो घबरा ही जाती है.
मेरे लिए सोचती हरदम, रहता मेरा ध्यान उसे.
मुझसे भी बढ़कर है वो, किंतु नहीं अभिमान उसे.
जिसके प्रेम को पाकर मेरा, जीवन गया सुधर है.
उसे समर्पित जीवन मेरा, सब उस पर न्योछावर है.

जिसकी हर धडकन में मैं, ब्रह्मनाद सा बजता हूँ.
बन सिंदूर की लाली मैं ,जिसकी मांग में सजता हूँ.
मेरी भी सांसे उसके ही नाम से झंकृत होती हैं.
जीवन की मरुभूमि उसके, प्रेम से सिंचित होती है.
जिसे देखकर मन में उठती, आशाओं की लहर है.
उसे समर्पित जीवन मेरा, सब उस पर न्योछावर है.

............... प्रदीप बहुगुणा 'दर्पण'

Saturday, August 13, 2011

बोतल पी जाने के बाद

दीवारें कर दी खडी, आंगन रहा न शेष. जाति धर्म के नाम पर, बंटा हमारा देश. ......... दर्पण



मेरे मौहल्ले में मुझको, कोई जानने वाला न था.
पर मैं तो मशहूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद.
ऐरे गैरे कामों से कितना ज्यादा डरता था मैं ,
सारा डर काफ़ूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद .
बिता रहा था मैं जिंदगी संग उसूलों के अपने,
पर कितना मजबूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद.
दुनियादारी की बातों पर , विश्वास मुझें भी पूरा था,
लेकिन मैं मगरूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद .
समझौता जमीर से अपने, कभी मुझें मंजूर न था,
सब कुछ तो मंजूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद.
बसा हुआ था दिल में 'दर्पण', कितने सारे लोगों के,
खुद से भी अब दूर हो गया, बोतल पी जाने के बाद .
प्रदीप बहुगुणा 'दर्पण'