जीवन में कुछ पल आते हैं ,
रह जाते जो यादें बनकर.
पर कुछ पल ऐसे हैं होते ,
संग चलते हैं जो जीवन भर .
जीवन की भूलभुलैय्या में ,
विस्मृत हो जाता हर चेहरा .
लेकिन कुछ चेहरों का होता ,
प्रभाव आकुल मन पर गहरा .
श्रद्धा की मूरत बनकर जो ,
अंकित होते ह्रदय पटल पर .
कैसे भूल सकूंगा उनको ,
जो बने सारथी जीवन पथ पर . दर्पण