आम पपीता केला लीची
आडू हिसार और काफल
अमरूद चुल्लू और खुबानी
तरह तरह के खाए फल .
इतना खाकर गोपी बोला
पेट अभी भी भरा न भाई.
टिहरी से सिंगौरी मंगा दो
अल्मोड़ा से बालामिठाई.
-दर्पण
-दर्पण
| ( हमारे विवाह की वर्षगांठ पर सिर्फ तुम्हारे लिए ) |